मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा 12 वर्षीय मासूम, SDRF चला रही है सर्च ऑपरेशन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चा डूब गया। वहीं एक बच्चा सकुशल बाहर निकल गया। डूबे हुए बच्चे की पहचान वार्ड 12 के चंद्रभूषण प्रसाद के बेटे शिवम कुमार (12) के रूप में हुई है। वह छठी क्लास में पढ़ता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छात्र की मां गायत्री देवी का रो-रोकर हाल बेहाल था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। छात्र की खोजबीन नदी में जारी है। लेकिन, अबतक उसका सुराग नहीं मिला है।

 

बच्चे की मां ने बताया कि आज शिवम और मोहित नदी में चुपके से नहाने चला गया था। दोनों नहा रहे थे। तभी शिवम गहरे पानी मे चला गया और वह डूब गया। वहीं मोहित किसी तरह बाहर निकला। तभी वहां से एक बाइक सवार युवक जा रहा था। उसने मोहित को देखकर पूछा तो उसने पूरी बात बताई। युवक ने गांव को लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। पानी गहरा होने के कारण स्थानीय लोग खोजबीन नहीं कर सके। इसके बाद SDRF की मदद ली गयी। देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *