मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आज से शुरू होगी यात्रियों की एंटीजन जांच, अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा

देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन को अलर्ट जारी किया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ बैठक की।

इसमें कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।

 

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम पांच हजार सैंपल की जांच की जाए। इसमें आरटीपीसीआर जांच अधिक करने के लिए कहा। अपर मुख्य सचिव ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार में कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है। जंक्शन पर मुंबई और दिल्ली से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। डीपीएम बीपी वर्मा ने बताया कि सभी सार्वजिनिक स्थानों में मोबाइल टीम कोरोना जांच करेगी। जंक्शन पर शनिवार से एंटीजन जांच शुरू की जाएगी। जंक्शन पर आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने कोरोना को लेकर सभी पीएचसी और कोविड केयर सेंटर को भी तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता पूरी तरह ठीक रखी जाए। बेड के इंतजाम की भी समीक्षा कर ली जाए। इसके अलावा कोविड टीकाकरण को भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *