मुजफ्फरपुर के इन मोहल्लों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, यहां देखिए प्रभावित इलाकों की पूरी सूची

मुजफ्फरपुर। शहर के तीन फीडरों में शनिवार को तीन से चार घंटे बिजली कटी रहेगी। इससे 30 मोहल्ले में बिजली संकट रहेगा। विभाग के अनुसार पोल शिफ्टिंग, स्मार्ट सिटी, आरसीडी की ओर से 11 केवी तार को शिफ्ट करने से आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली संकट वाले फीडरों में कंपनीबाग, रेवा, जिला स्कूल शामिल हैं। कंपनीबाग में सुबह पांच से नौ, रेवा में सुबह पांच से नौ, जिला स्कूल फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *