मुजफ्फरपुर: आम तोड़ने के विवाद में दो व्यक्तियों को पी’ट-पी’टकर किया अधम’रा, एक कि मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

मुज़फ़्फ़रपुर : जिले के गायघाट थाना अंतर्गत बेनिबाद ओपी क्षेत्र में आम के बगीचे की रखवाली करने वाले दो व्यक्तियों को अज्ञात लोगों ने पिट-पीटकर अधमरा कर दिया, वंही इस घटना में एक व्यक्ति (रखवार) की मौत हो गई. जबकि दूसरे बुरी तरह से घायल है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आम तोड़ने के विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. वंही घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुचीं बेनिबाद और गायघाट की पुलिस. शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की तपशिस में जुटी. जानकारी के अनुसार आम तोड़ने के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है- हालांकि पुलिस हरएक बिंदु पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

बताया गया कि घायल व्यक्ति की पहचान मो. दुखा बेनिबाद ओपी क्षेत्र के बलौर निवासी के रूप में हुई है. जबकि मृतक व्यक्ति की पहचान ओपी क्षेत्र के लदौर निवासी अमर ठाकुर के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार वालो का रो-रोकर हाल बुरा है.

मामले में बेनिबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका भी जताई जा रही है की आम तोड़ने के विवाद में हत्या हुई है, हालांकि पुलिस हरएक बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *