‘तुम्हारी बहन को ज’ला दिया हूं…देख लो’, मुजफ्फरपुर में घरेलू हिं’सा का फिर शि’कार हुई एक महिला, इलाज के दौरान हुई मौ’त

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किरण देवी (28) घरेलू हिंसा की शिकार हुई है। ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पहले उसे जिंदा जलाया। उसके शरीर पर भी जख्म के निशान है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर उसका भाई संजीत मायके से पहुंचा। उसने बहनोई राजेश और ससुर रामनन्दन साह समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि घर में किचेन बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। 2008 में बहन की शादी हुई थी। तब से ही विवाद चल रहा था। आज उसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। पहले उसे जलाया गया। इधर, जानकारी मिलने पर अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी घटना के बाद से घर से फरार है।

संजीत ने बताया कि उसका बहनोई दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसकी बहन को दो बच्चे हैं। कई वर्षों से आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। बहन घर में किचेन बनवाना चाह रही थी। जिसका वे लोग विरोध कर रहे थे। रविवार रात भी उसकी बहन ने उसे कॉल किया था। कहा था कि कुछ इंकडी (घर बनाने वाला झाड़) दे देना। किचेन बनवाना है। उसने कहा कि ठीक है, जल्द लेकर आएंगे। आज उसके बहनोई ने कॉल किया और कहा कि तुम्हारी बहन को जला दिया है। इतना कहकर कॉल काट दिया। वह भागते हुए अपनी बहन के घर पहुंचा। जहां से SKMCH में भर्ती होने की बात पता लगी, लेकिन जब वह हॉस्पिटल पहुंचा तो उसकी बहन मृत थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *