मुजफ्फरपुर में घास काटने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबी किशोरी, घंटों चला SDRF का सर्च ऑपरेशन लेकिन नही मिला सुराग

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के आथर गांव में स्थित नदी में एक किशोरी डूब गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में हड़कम्प मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर में नदी में किशोरी को खोजने की कोशिश की। लेकिन, उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के करीब एक घन्टे बाद मुशहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद SDRF को सूचना दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। करीब चार घन्टे से अधिक के प्रयास के बावजूद किशोरी के कोई सुराग नदी में नहीं मिला। फिलहाल किशोरी को खोजने की कवायद जारी है। उसकी पहचान सत्यनारायण महतो की बेटी ममता कुमारी (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आज उनकी बेटी घर से खाना खाने के बाद 10 रुपये लेकर मवेशी के लिए चारा लेने निकली थी। उसके पास बोरा और एक टोकरी भी था। नदी किनारे वह घास लेने गयी थी। अक्सर वहीं जाया करती थी। अचानक से उसका पैर फिसला या वह नदी में नहा रही थी, इसका तो पता नहीं लगा। लेकिन, वहां से कुछ दूरी पर मौजूद खेत मे काम करने वाले लोगों ने उसे डूबते हुए देखकर शोर मचाया। तब गांव से भी लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। शाम तक SDRF की टीम शव खोजने में जुटी हुई है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *