मुजफ्फरपुर के MP-MLA कोर्ट में उपेंद्र कुशवाहा ने किया सरेंडर, आचार संहिता उल्लंघन का था मामला, तय समय से अधिक देर तक की थी सभा

JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मुजफ्फरपुर स्थित MP MLA कोर्ट में सरेंडर किया। सुनवाई के बाद उन्हें कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया। बाहर निकलने के दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि पुराना मामला था। जिसमें उन्होंने सरेंडर किया था। माननीय कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया है।

बता दें कि मामला वर्ष 2019 का है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार किया जा रहा था। अचार संहिता लागू होने के कारण चुनावी सभा का समय चुनाव आयोग द्वारा तय किया गया था। सुबह 10 बजे से चार बजे तक ही चुनावी सभा करना था। लेकिन, उपेंद्र कुशवाहा ने मीनापुर में 4.35 बजे तक सभा किया। इसके बाद सेक्टर अधिकारी राजदेव राम ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें चार्जशीट दायर होने कर बाद उपेंद्र कुशवाहा ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी गयी।

बता दें कि इससे कुछ दिन पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद वीणा देवी समेत कई BJP नेता व मंत्री की भी MP MLA कोर्ट में पेशी हुई थी। उन लोगों पर ट्रेन रोकने का आरोप था। कोर्ट में उपस्थित होने के बाद उनकी जमानत को बरकरार रखा गया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *