मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हा’दसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौं’दा, एक की मौत पर हुई मौ’त

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया। दोनों बाइक से दोणपुर लौट रहे थे। इस हादसे में राजमिस्त्री के साथ काम करने वाले 30 वर्षीय अनिल महतो व उसके साथ सवार एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

वहीं, लोगो ने बांस बल्ला व एनएच पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। साथ ही, झपहां ओवरब्रिज से लेकर एक निजी स्कूल तक ब्रेक्रर बनाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। साथ ही पुलिस को को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामाना भी करना पड़ा। नाराजगी इतनी थी कि पुलिस को फिलहाल पीछे लौटना पड़ा।

बताया जा रहा है कि पुलिस से नोकझोक और धक्का मुक्की भी की गई। हंगामा कर रहे लोग पुलिस और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे हुए थे। मामले में अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। उनके मांगों के आलोक में एनएचएआइ से बात की जाएगी। देर रात तक सीतामढ़ी-जीरो माइल एनएच 77 जाम रहा। लंबी दूरी और दर्जनों बस-ट्रक और ऑटो जाम में फंसा है। बताया गया कि अनिल को तीन बच्चे है। इसमें एक बेटा और दो बेटी भी है। पत्नी और अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *