मुजफ्फरपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, 50 किलाे पॉलिथीन जब्त, 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला

प्लास्टिक पर प्रतिबंध काे लेकर शुक्रवार काे नगर निगम की टीम ने शहर में कई स्थानाें पर धावा बाेला। सरैयागंज टावर से पुरानी बाजार तक दाे दर्जन दुकानाें पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दाैरान अलग-अलग दुकानाें से 50 किलाे पॉलिथीन जब्त की गई। पुरानी बाजार से आगे अभियान के दाैरान बारिश शुरू हाेते ही अभियान काे राेक दिया गया।

इधर, शहर में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान व जागरूकता रैली के बावजूद किसी भी सब्जी मंडी में पॉलिथीन पर प्रतिबंध का असर नहीं दिखा। फल मंडी में भी इसी तरह की स्थिति रही। अभियान के दाैरान गोला पर टीम के साथ दुकानदाराें में विवाद हुआ। छापेमारी टीम की दलील थी कि किसी भी तरह के कैरी बैग, जिसमें प्लास्टिक का अंश है, उसकी बिक्री व भंडारण की अनुमति नहीं है।

जबकि, दुकानदाराें ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के बाद अलग तरह का कैरी बैग बनाया गया है। इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं है। टीम ने दुकानदाराें की दलील मानने से इनकार कर दिया। माेटा प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं है।

शुक्रवार काे पहले दिन पॉलिथीन के खिलाफ अभियान में एक हजार से 15 साै रुपए तक का जुर्माना लगाया गया। सबसे ज्यादा जब्ती गाेलाबांध राेड से किया गया। सरैयागंज टावर, दुर्गा स्थान, महिला थाना, पुरानी बाजार के निकट सिटी स्क्वैड टीम ने छापेमारी की।

इधर, शिकायत दर्ज कराने के लिए खुला कंट्राेल रूम

मुजफ्फरपुर| बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से एकल उपयाेग के लिए प्लास्टिक की उपलब्धता काे लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्राेल रूम की स्थापना की गई है। कंट्राेल रूम के – 0612-2261250/ 2262265 तथा माेबाइल- 7903865867/ 8227057985 पर सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *