मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का आ’तंक, सोए अवस्था में अधेड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा की ह’त्या

मुजफ्फरपुर जिले का औराई इलाका देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक अधेड़ पर ताबड़तोड़ गोलियों चला दिया। इसमें अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के पानापुर एरिया टोला की है। जहां अपराधियों ने 55 वर्षीय अधेड़ को गोलियों से भून दिया। इसमें मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही रामदयाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद औराई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया। बताया गया कि शनिवार रात रामदयाल घर पर सोए थे। इसी क्रम में सोए अवस्था में अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। चार गोली मारने की बात सामने आई है। गोलियों के आवाज पर जबतक लोग घर से बाहर निकले। तब तक अपराधी फरार हो गया। इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। गुत्थी सुलझाने को हर विंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुश्मनी व रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। स्वजन के बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *