मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर का है। जहां एक स्कूल बस की चपेट में आने से रिटायर्ड सिचाई विभाग के कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। वे दवा लेकर साईकल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए। इसमे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वही, स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। वही, लोगो ने मामले की सूचना अहियापुर थाना के पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया।
मृतक की पहचान अहियापुर थाना के सहबाजपुर निवासी तेजनारायण ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि उनके 4 बच्चे है। स्थानीय लोगो के अनुसार वे सहबाजपुर में सपरिवार रहते थे। वे साईकल से चौक पर दवा लेने के लिए गए थे। दवा लेकर लौटने के दौरान बस की चपेट में आ गए। इसमे उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।