Muzaffarpur में 5 धुर जमीन के लिए भाई ने पी’ट-पी’टकर भाई की ली जा’न, मा’रकर छत से फेंका श’व

मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को भूमि विवाद में सगे भाई की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। घटना औराई थाना क्षेत्र के आलमपुर सिमरी पंचायत के धसना टोले हनुमान नगर की है। जहा सगे भाई ने महज पांच धुर जमीन के लिए अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परीजनो ने उसे औराई सीएचसी लाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत्त घोषित कर दिया ।हत्या की सुचना पर पुरे इलाके में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों समेत पुरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय राम के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है प्रभु राम और संजय राम के बीच पांच धुर जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनो के बीच आज विवाद शुरू हुआ। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में प्रभु राम और उसके पुत्र राम प्रसाद राम ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर संजय राम को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी।लोगो की भीड़ देखकर दोनो भागने लगे। इसपर दोनों आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच दिया गया। इधर, मृतक संजय राम की पत्नी रंजू देवी का कहना है पांच धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई। फिर भी प्रभु राम जबरन पानी का बहाव कर ही रहा था।

इसी बीच दोनो में विवाद हुआ। विवाद के दौरान संजय राम छत पर चढ़ गए। जिसके बाद प्रभु और उसका पुत्र राम प्रसाद राम लाठी डंडा से पीटने लगा। पीटने के बाद जब उसकी मौत हो गई। फिर, उसे छत के ऊपर से फेंक दिया। इसके बाद भागने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा। फिर, पुलिस के हवाले कर दिया गया ।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *