अच्छी खबर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मुफ्त मिलेगी व्हीलचेयर की सुविधा, यात्रियों की सुविधा के लिए दिए गए 5 व्हीलचेयर

मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर दिव्यांग, बुजुर्ग व लाचार यात्रियों की सुविधा के लिए पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। इससे इनको अब प्लेटफॉर्म से ट्रेन में सीट तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।

इस व्हीलचेयर को यात्री के साथ आए परिजन चला ले जा सकेंगे। डीआरएम के निर्देश पर जरूरतमंद यात्रियों को व्हीलचेयर की सुविधा मुफ्त मिलेगी। पूछताछ कार्यालय के समीप व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। रेल अधिकारियों की मानें तो इन व्हीलचेयर को चलाना बेहद आसान है। ट्रेन में सीट पर बैठने के बाद जरूरतमंद यात्री के परिजन या कुली व्हीलचेयर स्टेशन प्रशासन को वापस कर देंगे। मालूम हो कि पूर्व में भी एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन वह काफी जर्जर हो गई थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *