मुजफ्फरपुर में फंदे से ल’टकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने पी’ट-पी’टकर ह’त्या का लगाया आरोप, शरीर पर जख्म के निशान

मायके वालों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

 

मृतका के शरीर पर जख्म के निशान, ससुराल वाले फरार

 

औराई, एक संवाददाता।

 

थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की लाश उसके घर में फंदे से लटकी मिली।

सूचना पर मायके वाले पहुंचे और हंगामा करने लगे। ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। दोपहर एक बजे शव देखा गया और रात करीब नौ बजे पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले सकी।

मृतका की पहचान भरथुआ पंचायत के शंकरपुर निवासी मो. शोएब की पत्नी साजदा खातून के रूप में हुई है। मृतका के पिता मुजफ्फरपुर के बेला निवासी मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि 2016 में पुत्री की शादी मो. जमीरुल के पुत्र मो. शोएब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ससुराल वाले दहेज में रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर साजदा के साथ मारपीट की जा रही थी। मृतका के पिता ने बताया कि वह ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, वह मांग पूरी नहीं कर सके। शुक्रवार सुबह उनकी पुत्री ने मारपीट किए जाने की बात फोन पर बतायी थी। उसने हत्या की आशंका भी जतायी थी। दोपहर बाद गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर मौत की सूचना दी। मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री के गले व पीठ पर गहरे जख्म के निशान थे। उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार दिया गया है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका का पति शोएब जयपुर में रहता है। घर पर मृतका की सास हसीना खातून, देवर नौशाद, शमशाद व दो ननद रहती है। सभी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

दूसरी ओर ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। उन लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर आत्महत्या कर ली। कमरे में उसकी दो छोटी-छोटी बेटी भी थी।

थानाध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *