मुजफ्फरपुर में आसमान से बरस रही ‘आग’, सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा दिन का तापमान

जिले में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर की ओर मानसूनी रेखा बढ़ रही है जिसके प्रभाव से 20 जुलाई के आसपास अच्छी बारिश के आसार हैं।

इससे सूखे की बन रही स्थिति पर भी विराम लगने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जुलाई से पहले भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। सामान्य से अधिक तापमान रहने से गर्मी काफी महसूस हुई। इस बीच आठ किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवा चली जिससे गर्मी के साथ उमस रही। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर की ओर मानसूनी रेखा बढ़ रही है। इससे एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। अगले पांच दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *