मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में Roti Bank के युवक को चाकू मारा, जरूरतमंदों के बीच स्टेशन पर बांट रहा था खाना

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार देर रात जंक्शन परिसर के समीप जमकर मारपीट व चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दो युवक घायल हो गए। एक युवक के सिर में चाकू लगी है। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, भीड़ का फायदा उठाकर चाकू मारने वाला मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद लोगो ने मामले की सूचना नगर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस में घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचकर घायल व उसके परिचितों से घटना के सम्बंध में जानकारी लिया। पीड़ित छात्र युगांक मिश्रा है।

बताया जा रहा है कि वे लोग एक बैनर तले जरूरतमंदों को खाना बांटने का कार्य करता है। शुक्रवार रात को भी वे लोग खाना स्टेशन पर खाना बांटने आए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उसपर हमला बोल दिया। मारपीट कर चाकूबाजी की। इसमें वह घायल हो गया।

घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बताया गया कि आरोपी युवक से पूर्व से विवाद है। इसको लेकर दोनों के परिजनों के बीच समझौता भी हुआ था। इसके बावजूद आरोपी ने हमला कर दिया। इधर, मामले को लेकर नगर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की छानबीन की गई है। घायल युगल से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *