बिहार में महिलाएं भी कर रही है शराब की तस्करी का ‘खेल’, 235 टेट्रा पैक के साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन से महिला रंगेहाथों गिरफ्तार

रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से शनिवार को विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला सुधा दरभंगा के बहेरी थाना क्षेत्र के भक्ट्टी की रहनी वाली है।

उसके पास से 235 ट्रेटा पैक शराब बरामद हुई है। महिला दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन से जंक्शन पर उतरी थी। शक होने पर रेल पुलिस की टीम ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग से शराब बरामद होने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गोद में एक वर्ष का बच्चा भी था। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला पर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *