मुजफ्फरपुर में 20 जुलाई से सक्रिय हो सकता है मॉनसून, मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की जताई संभावना

जिले में तीन दिन बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

इससे मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्वी व पश्चिम चंपारण जिले में कुछ स्थानों पर अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से शनिवार को जारी पुर्वानुमान में बताया गया है कि मानसूनी रेखा उत्तर की ओर आ रही है। इसके प्रभाव से मानसून सक्रिय हो सकता है। हालांकि इससे पूर्व अगले दो दिनों तक अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इधर, शनिवार को भी काफी तेज धूप रही। पुरवा हवा चलने से उमस के साथ गर्मी रही। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि तीन दिन बाद 20 और 21 जुलाई को मानसून सक्रिय रह सकता है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *