मुजफ्फरपुर में ‘रिश्तों का क’त्ल’, संपत्ति विवाद में सगे भाई और चाचा ने कर दी युवक की ह’त्या, सोए अवस्था में उतारा मौ’त के घाट

मुजफ्फरपुर जिले में सोए अवस्था मे एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के सोहासा गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या उसके भाई ने हि कर डाली। सोये अवस्था मे उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई। वहीं, लोगों ने मामले की सूचना देवरिया थाने की पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर पहुंची देवरिया पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

मृतक की पहचान खेलावन राय के 35 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगो के अनुसार सुरेश व उसके भाई के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी नोकझोक हो चुकी है।

बताया गया कि सुरेश देर रात घर में सोया हुआ था। इसी बीच तेज धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। इधर, पुलिस का कहना है की मृतक के भाई से संपत्ति का विवाद चल रहा था। इसके कारण उसके भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से भाई फरार है। देवरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *