मुजफ्फरपुर जिले के सदर अस्पताल के समीप की रहने वाली परी उर्फ शालू को दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मन्नू सिंह वैशाली जिले के बिदुपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।
परिजन कुंदन सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा। लेकिन, धीरे-धीरे आरोपियों के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने और उसके परिजन ने शालू पर मायके से दहेज में रुपये मांगकर लाने का दवाब बनाया। उसके इंकार करने पर वे लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर ससुराल वालों ने शालू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने मायके वालों की इसकी जानकारी दी। वे लोग वहां पहुंचे। पंचायत हुई। आरोपी ने पंच के सामने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। लेकिन, फिर कुछ दिन बाद उसपर दवाब बनाने लगे। फिर पंचायत हुई। लेकिन, कोई निदान नहीं निकला। उनलोगों ने शालू को इतना प्रताड़ित किया कि वह ससुराल छोड़कर चली आयी। यहां कोर्ट में मुकदमा दायर हुआ। कोर्ट से वारंट निर्गत हकने पर उसकी गिरफ्तारी हुई है।