डीडीसी ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार, पूर्व नगर आयुक्त के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर। डीडीसी (उप विकास आयुक्त) आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार को नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। नगर निगम मुख्यालय में पूर्व निगम आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

शाम में पूर्व निगम आयुक्त के सम्मान में नगर भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर निवर्तमान उप महापौर मानमर्दन शुक्ला के अलावा अपर नगर आयुक्त विवेक कुमार, उप नगर आयुक्त ओसामा इबने मंसूर, अधीक्षण अभियंता वाईके सिंह, कार्यपालक अभियंता अब्दुल कलाम आजाद, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, नगर निगम कर्मचारी यूनियन के मंत्री सतेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *