मुजफ्फरपुर में रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से हमला, एक व्यक्ति की काटकर की गई ह’त्या, महिला समेत 3 लोग घा’यल

मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वही, घटना में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही, मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो युवक व एक महिला घायल हो गई। मृतक 45 वर्षीय लालू सहनी थे। जबकि, घायलों में करण कुमार, सोनू कुमार व एक महिला शामिल हैं।

इधर, घटना के बाद लोगों में इसकी जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस में घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। जबकि, घायलों को इलाज के लिए भेजा। इधर, घटना के बाद आरोपी पक्ष फरार हैं। मृतक के भाई राजू सहनी ने बताया कि बीते 3 दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।

इसको लेकर आरोपी पक्ष ने रास्ता पर गंदगी फैला दिया। इसे लालू ने साफ किया। रास्ते पर से गंदगी साफ करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने पहुंचे लोगो पर भी हमला कर दिया गया। इसमें अन्य लोग घायल हो गए। इधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *