मुजफ्फरपुर। दूसरी सोमवारी पर साहू पोखर स्थित महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ उज्जैन महाकालेश्वर के रूप में दिखे। आचार्य पंडित अजय झा और पंडित कौशल झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर महाशृंगार व आरती की।
मौके पर पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार, मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी, पंडित राकेश तिवारी, पंडित राजेन्द्र झा, पंडित रमण मिश्रा, पंडित वरुण पांडे, मनीष सोनी, श्रीरंजन साहू, विवेकानंद मिश्र, मनीष कुमार, धीरज सिन्हा, तारा गुप्ता, विशाल चौहान, प्रणय कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।