मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकती मिली महिला की ला’श, क’टे हुए थे दोनों हाथ के नस

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के पकाही में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला। इस गघटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृत महिला की पहचान रंजन सिंह की 30 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे मनियारी थानेदार अजय पासवान घटनास्थल की छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। थानेदार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बहरहाल परिजन जो आवेदन देंगे। उसी आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने आता था टीचर काजल के परिजन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने दो बेटों के साथ घर में अकेली रहती थी। उसके पति रंजन कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बीती रात एक अनजान नंबर से काजल की लगातार बातचीत हुई। उससे पहले भी उससे कई बार हुई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने एक टीचर आता था। उसी से काजल का अफेयर था। रात में दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बातचीत हुई है। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसका कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है।

नस काटा फिर फंदे से लटकी

काजल के दोनों हाथ के नस भी कटे हुए हैं। परिजन आशंका जता रहे हैं कि रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ होगा। इसी के बाद काजल ने दोनों हाथ का नस काट लिया होगा। फिर फंदे से झूल गयी होगी। महिला के पति कानपुर में हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गयी है। वे वहां से आने के लिए निकल चुके हैं। पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं इस अफेयर के बारे में किसी को पता रहा हो और उसने महिला की हत्या कर दी हो। मनियारी पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *