मुजफ्फरपुर में दबोचा गया 12.60 लाख रुपए गबन का आरोपी होटल कर्मी, हाजीपुर पुलिस ने शहर के एक होटल से किया गिरफ्तार

जमीन व मकान बेचने के नाम पर होटल संचालक को 12 लाख 60 हजार रुपए का चूना लगाने वाले होटल कर्मी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसे आज हाजीपुर टाउन थाना की पुलिस ने मुजफ्फरपुर स्थित काजीमोहम्मदपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर दबोचा। वह हाजीपुर से भागकर कलमबाग स्थित एक चर्चित होटल में काम कर रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर हाजीपुर पुलिस आज शहर पहुंची। थानेदार दिगम्बर कुमार को मामले से अवगत कराया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद होटल से उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी मूल रूप से हाजीपुर के अंजानपीर का रहने वाला है। उसके खिलाफ वहीं के होटल संचालक प्रशांत कुमार ने FIR दर्ज कराया था। कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद हाजीपुर पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गयी। काजीमोहम्मदपुर थानेदार दिगम्बर कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

क्या है आरोप

प्रशांत ने FIR में बताया था कि 19 जनवरी 2021 को आरोपी मुकेश अपनी रंजना सिन्हा और एक परिचित के साथ उनके होटल पर आया था। वहीं बातों-बातों में बताया कि उसका मकान और जमीन है। जिसे बेचना चाह रहा है। प्रशांत ने खरीदने की इच्छा जाहिर की। फिर अगले दिन मुकेश अपनी मां को लेकर प्रशांत के घर गया। वहां पर 40 लाख रुपए में जमीन व मकान का सौदा तय हुआ।

एडवांस के तौर पर उसने 12 लाख 60 हजार रुपए दे दिए। शेष राशि देने पर रजिस्ट्री की बात तय हुई। कुछ दिन बाद प्रशांत जब पूरे रुपए लेकर रजिस्ट्री करने की बात कहने गया तो वे लोग टालमटोल करने लगे। काफी दिन बीतने पर भी रजिस्ट्री नहीं किया गया। तब उसने पैसा वापस करने को कहा।

इसे लेकर पंचायत हुई। जिसमें आरोपी ने रुपए वापस करने की बात स्वीकार की। उन्हें दो चेक दिया गया। लेकिन, बैंक में जमा करने पर बाउंस कर गया। इस बीच उन्हें पता लगा कि आरोपी दूसरी पार्टी से सौदा कर फरार हो गया। तब उन्होंने थाना में FIR दर्ज कराया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *