गबन के केस में मुजफ्फरपुर से पुणे गई थी जांच टीम, होटल के कमरे में टीम की महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौ’त, पंखे से लटका मिला श’व

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल कविता कुमारी की संदिग्ध स्थिति में पुणे के हिंजेवडी पुलिस स्टेशन के चांदनी चौक स्थित होटल बवाधान में हो गई। उसका शव हाेटल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। वे ब्रह्मपुरा थाना के दारोगा ओम प्रकाश प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ केस की जांच करने महाराष्ट्र गए थे। इसी दौरान उसका शव पंखे से लटकता मिला।

मामले में दारोगा ओमप्रकाश यादव ने हिंजेवडी थाने की पुलिस काे सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हाेटल के कमरे काे खाेल कर शव काे पंखे से उतारा। कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही बिहार पुलिस के साथ-साथ मुजफ्फरपुर एसएसपी काे इसकी विधिवत जानकारी दी। महाराष्ट्र मीडिया के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिंपरी चिंचवाड और बिहार में मुजफ्फरपुर पुलिस, दोनों क्षेत्राधिकारों के वरिष्ठ अधिकारी मौत के कारणों की जांच के लिए एक दूसरे के साथ समन्वय कर रहे है। हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन के प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगलिकर ने कहा कि घटना के संबंध में कहा कि जांच शुरू की गई है। कांस्टेबल की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र मीडिया से कहा है कि टीम में शामिल सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश प्रसाद का में फाेन आया। फाेन पर बताया गया कि मेरे साथ गबन की आरोपियों काे गिरफ्तार करने आई महिला कांस्टेबल कविता कुमारी हाेटल के कमरे में मृत पाई गई है।

नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कांस्टेबल कविता कुमारी औ थाना में तैनात थी। करीब दाे माह पहले ही तबादले के बाद ब्रह्मपुरा में तैनात की हुई थी। उनकी उम्र करीब 25 वर्ष है। केस के IO ओम प्रकाश प्रसाद के साथ, आईजी पंकज कुमार के आदेश पर एक टीम महाराष्ट्र के पुणे गई हुई है। 2021 में दर्ज कांड के समीक्षा के बाद आईजी ने 96 लाख रुपये गबन के आरोपित प्रकाश कुमार सिन्हा उर्फ कुंवर जी व उनकी पत्नी रेणु सिन्हा काे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। पुलिस काे उसका लोकेशन महाराष्ट के हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन इलाके में मिला है। नामजद अभियुक्त काे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई थी। इसी बीच यह घटना घट गई। इससे जिले के पुलिस में शाेक है। हालांकि ब्रह्मपुरा पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *