बिहार में महागठबंधन सरकार के विरोध में BJP का विरोध प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में धरने पर बैठे कार्यकर्ता, प्रदेश महामंत्री बोले- विश्वासघात हुआ है

बिहार में नई सरकार बनने के साथ ही भाजपा एक्शन में आ गई है। महागठबंधन की नई सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने मुजफ्फरपुर स्थित समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर दिवसीय धरना दिया। इस धरना मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पारू विधायक अशोक सिंह, भाजपा नेत्री बेबी कुमारी, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, जिला प्रवक्ता सम्राट कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान CM नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बोले- कार्यकर्ता खुश हैं

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राजद, कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के साथ महागठबंधन कर बिहार में नई सरकार बनाई है। उन्होंने गठबंधन तोड़कर विश्वासघात का काम किया है। हमारे कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पॉजिटिव ऊर्जा से ओतप्रोत हैं। हमारे शीर्ष नेताओं द्वारा उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया की वे 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। बावजूद इसके उन्होंने धोखा दिया। बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

हमारे पास नरेंद मोदी का चेहरा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास PM नरेंद्र मोदी जैसा चेहरा है। हर राज्य और जिलों में एक से बढ़कर एक नेता हैं, जो संगठन को मजबूत कर सकते हैं। इसलिए भाजपा को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। हमने ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन किया। लेकिन, हमारे साथ और जनता के साथ धोखा हुआ है। इसका सबक आगामी चुनाव में दिखेगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *