मुजफ्फरपुर में आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे निगम कर्मी, अपनी मांगों को लेकर CM के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। नगर निगम के कर्मी शनिवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सुबह में वे पटना के लिए रवाना होंगे और दोपहर में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसको लेकर पहले ही संघ की ओर से नगर निगम के प्रशासक को सामूहिक अवकाश का आवेदन दे दिया गया था।

सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन देने व अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का आह्वान किया है। शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशोक कुमार सिंह और उपाध्यक्ष सतेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पटना जाने के लिए 18 छोटी गाड़ियों के साथ ही दो बसों का इंतजाम किया गया है। फिलहाल, एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन हो रहा है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो इस माह के आखिरी सप्ताह में राज्य के सभी नगर निकाय के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *