Muzaffarpur Smart City के सिकंदरपुर मन का 57 हेक्टेयर में होगा विकास, 177 करोड़ होंगे खर्च, नगर निगम ने कार्य एजेंसी के साथ की बैठक

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में शामिल सिकंदरपुर मन का विकास 57 हेक्टेयर में किया जाएगा। बुधवार को नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में इसकी जानकारी दी गई।




बैठक में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अलावा कार्य एजेंसी योगी कंस्ट्रक्शन व जेवी सौम्या कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सिकंदरपुर मन को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित करने का निर्णय बैठक में लिया गया। मन के चारों तरफ टहलने के लिए जॉगर्स पथ, फिटनेस पार्क, योगा पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस बात पर भी विचार किया गया कि डीपीआर में शामिल म्यूजिकल फाउंटेन व मन के चारों तरफ साइकिल ट्रैक का निर्माण कैसे किया जाएगा। 177 करोड़ की लागत से इस योजना को 18 माह में पूरा करना है।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *