Maharashtra में 30 लाख की ठगी कर Muzaffarpur भाग आया युवक, पुलिस को लगी भनक और फिर…

मुजफ्फरपुर। मुंबई साइबर सेल के हत्थे चढ़े मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के फतेहा निवासी मो. शमशाद को बुधवार को मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले गयी। साइबर फ्रॉड मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कथैया पुलिस की मदद से मो. शमशाद को उसके घर से दबोचा था।




मुंबई पुलिस की मानें तो मो. शमशाद मुंबई में 30 लाख के गबन का आरोपित है। मुंबई साइबर सेल में एफआईआर भी दर्ज है। छानबीन के दौरान मुंबई से दो की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर साइबर सेल मुंबई ने मो. शमशाद को ट्रेस किया। छानबीन कर उसका लोकेशन निकाला।


इस दौरान उसका ठिकाना बिहार के मुजफ्फरपुर में बना हुआ था। इस आधार पर पांच सदस्यीय टीम सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंची थी। एसएसपी को इसकी जानकारी दी। फिर उनके निर्देश पर कथैया पुलिस की मदद से मुंबई की साइबर सेल ने मंगलवार की अहले सुबह फतेहा गांव में छापेमारी कर शमशाद को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 16 लाख रुपये से भरा बैग मिला था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *