मुजफ्फरपुर के सीढ़ी घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में डूबा युवक, श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद नहाने गए थे 4 युवक, स्थानीय लोगों ने 3 को बचाया

मुजफ्फरपुर के बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। घटना सिकंदरपुर ओपी इलाके के सीढ़ी घाट की है। उसकी पहचान पुरानी बाजार सत्यनारायण मंदिर रोड निवासी बृजकिशोर सुल्तानिया के बेटे गौरव कुमार सुल्तानिया (23) के रूप में हुई है। वह मोतीझील स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर सिंकन्दरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने SDRF की टीम को सूचना देकर बुलाया है। टीम नदी में खोजबीन करने में जुट गई है।

गहरे पानी मे जाने से संतुलन बिगड़ा

उसके पिता ने बताया कि एक परिचित राम भीमसेरिया की मृत्यु हो गई थी। उसी के दाह संस्कार में गौरव शामिल होने के लिए सिकंदरपुर स्थित श्मशान घाट गया था। मंजिल के बाद गौरव समेत उसके चार दोस्त सीढ़ी घाट नहाने चला गया। नहाने के दौरान चारों गहरे पानी मे चले गए औरे डूबने लगे। लेकिन, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को नदी से निकाल लिया गया। जबकि गौरव पानी के तेज बहाव में बहकर काफी दूर चला गया। उसका पता स्थानीय गोताखोरों को नहीं लगा।

रोकते रहे गए…गौरव नहीं माना

नदी से सुरक्षित बाहर निकले गौरव के दोस्त चुन्नू ने बताया कि चारों लोग नहाने गए थे। हमलोग ज़्यादा पानी मे नहीं जा रहे थे। लेकिन, गौरव आगे बढ़ रहा था। हमने उसे मना भी किया कि आगे बहुत पानी है। मत जाओ। पर वह आगे बढ़ता गया। इसी दौरान वह डूबने लगा। हम उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो हम भी डूबने लगे। लेकिन, नदी में नाव थी। उसपर कुछ लोग सवार थे। उनलोगों ने हमे डूबते हुए देखा तो जान बचाई और हम तीनों को बाहर निकाला। लेकिन, गौरव का पता नहीं लग सका।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *