मुजफ्फरपुर में महाभियान के दौरान 19 हजार को लगा टीका, महाभियान के लिए बनाए गए थे 318 केंद्र

मुजफ्फरपुर। जिले में गुरुवार को कोरोना टीका महाभियान चलाया गया। इसमें बच्चों को टीका दिये जाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि महाभियान के लिए 318 केंद्र बनाये गये थे।

शहर के अलावा पंचायतों में भी केंद्र बनाये गये थे। महाभियान में 19 हजार 744 लोगों को टीका दिया गया। डीआइओ ने बताया कि स्कूलों में भी जाकर बच्चों को टीका दिया गया। टीकाकरण के लिए सदर से लेकर पीएचसी तक सुबह से लोग पहुंच गये थे। कई जगह घर-घर जाकर लोगों को टीका दिया गया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *