सहस्त्र कमल से हुआ साहू पोखर मंदिर में महादेव का महाश्रृंगार, महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का हुआ वितरण

भाद्रपद अमावस्या पर शुक्रवार को साहूपोखर पूजा समिति ने साहूपोखर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कर षोडशोपचार पूजन किया।

इसके बाद महादेव का सहस्त्र कमल फूलों से महाशृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित रमण मिश्रा व पंडित राकेश तिवारी ने भोलेनाथ का पूजान किया। दूध, दही, घी, मधु, शक्कर से पंचामृत स्नान किया गया। अंत में महादेव की महा आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। मौके पर प्रभात, पंडित जितेन्द्र तिवारी, महेन्द्र मधुप, शुभम कृष्णा, मनीष कुमार, धीरज सिन्हा, उदयशंकर सिंह, राहुल तिवारी, रंजीत महतो, दिनेश, अनील भी थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *