बेपटरी होगी मुजफ्फरपुर की सफाई व्यवस्था, निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कल से बेमियादी हड़ताल

मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मियों ने शनिवार को कामकाज नहीं किया। साथ ही निगम परिसर में बिहार लोकल बॉडीज इम्ल्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इस दौरान सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। वहीं, कर्मियों की एक बैठक भी हुई, जिसमें आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसमें मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के मंत्री सतेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य शामिल हुए। महामंत्री ने बताया कि सोमवार से जल शाखा छोड़कर सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। राज्य के सभी निगमों में एक साथ हड़ताल होगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *