मुजफ्फरपुर में निगमकर्मियों के हड़ताल का असर, सड़कों पर लगा कूड़े का अंबार

नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर दिखने लगा है। आंदोलन के दूसरे दिन शहर के जूरन छपरा, इमलीचट्टी, सरैयागंज समेत कई इलाकों में सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया।रविवार की दोपहर दो बजे तक कई जगहों पर कूड़ा संग्रहण केंद्र से कूड़े का उठाव नहीं किया गया था।

 

हालांकि, निगम मुख्यालय ने दावा किया है कि अबतक साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासक आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक, हड़ताल को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। इसके तहत आउटसोर्सिंग व एनजीओ की मदद से सफाई हो रही है। अन्य स्तरों पर भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर पहलू पर पैनी नजर है। प्रशासक ने बताया कि यह मामला मुजफ्फरपुर नगर निगम का नहीं बल्कि राज्यस्तरीय है। इसको लेकर आंदोलनकारी कर्मचारियों को समझाने की भी कोशिश हो रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *