मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने युवक की गोली मार की ह’त्या, Love ऐंगल पर शक, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपटटी थाना क्षेत्र के रंगही पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े। तब तक अपराधी भाग निकले। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान बिटटू कुमार (18) के रूप में हुई है। वह डीजे में काम करता था। गोली लगने के बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन चीत्कार करने लगे।

अपराधियों ने बात करने में बाद मारी गोली

बताया गया कि युवक कांटी से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त अनिल भी था। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रघई पूल के समीप उसे घेर लिया। अपराधी और बिट्टू के बीच कुछ वाद-विवाद होने की बात भी सामने आई है। इसी दौरान एक अपराधी ने उसे गोली मार दिया। अनिल वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा और परिजन को जानकारी दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। यह देखकर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बिट्टू को मेडिकल में भर्ती कराया गया था।

दलाल के चुंगल में फंसे परिजन

मृतक के चाचा गोपाल सहनी ने बताया की इलाज के क्रम में एक एम्बुलेंस वाले ने परिजन से कहा कि यहां पर वह नहीं बचेगा। इसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराइये। परिजन ने इंकार किया तो तरह-तरह के झांसे और डरा धमकाकर जबरन मरीज को रेफर करवा दिया। फिर उसे अहियापुर स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। हॉस्पिटल कर्मी ने पहले 11 हजार रुपए जमा करा लिए। फिर 32 हजार का बिल थमा दिया। लेकिन, इसी दौरान बिट्टू की मौत हो गयी। परिजन जब हंगामा करने लगे तो लाश को बाहर निकालकर रख दिया। शव लेकर वे लोग मेडिकल पहुंचे।

प्रेमिका ने बुलाया था

परिजन वशिष्ठ सहनी ने बताया कि रात को बिट्टू की प्रेमिका ने उसे कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था। वह और अनिल साथ गए थे। अहले सुबह करीब तीन बजे उससे मिलकर बिट्टू घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी।पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी पता चला कि एक युवती से बिटटू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कारण उसे गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष सिवाईपटटी शमीम अख्तर ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। परिजन के बयान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर जांच में जुटी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *