मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल परिसर में बनेगा 10 बेड का आधुनिक आयुष अस्पताल, 29 करोड़ होंगे खर्च

सदर अस्पताल परिसर में आधुनिक आयुष अस्ताल का निर्माण होगा। दस बेड के अस्पताल के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। इसके भवन निर्माण पर 29 करोड़ की लागत आएगी।

इसके साथ ही औषधालय को अपना भवन मिल जाएगा। राज्य मुख्यालय से आई टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क कर विशेष जानकारी ली।

मार्डन आयुष अस्पताल बनेगा

जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नवीन कुमार दास ने बताया कि एक परिसर में एलोपैथ के साथ देशी चिकित्सा पद्धति से इलाज होगा। बताया कि अभी बीबीगंज में संयुक्त औषधालय चल रहा है। यहां पर आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथ चिकित्सा सेवा आम लोगों को मिल रही है। वहां पर भाडे़ के मकान में औषधालय चल रहा है। राज्य मुख्यालय की ओर से इसकी जानकारी मिली है। सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने बताया कि अभी सदर अस्पताल में एक आयुष ओपीडी चल रहा है। जब परिसर में अलग से मार्डन आयुष अस्पताल बन जाएगा तो उसका मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

एक जगह पर मल्टीस्टोरी भवन बनेगा

बताया कि परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए एक साथ कई निर्माण काम चल रहा है। इसमें पुराने ओपीडी को वहां से हटाकर एक जगह पर मल्टीस्टोरी भवन बनेगा। यहां पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक, अधीक्षक के साथ सिविल सर्जन कार्यालय भी काम करेगा। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार के लिए भी गेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। गेस्ट हाउस का निर्माण शुरू है। इसके साथ कैंटिन की सुविधा मिलेगी। दो साल के अंदर पूरे परिसर में बेहतर अस्पताल के साथ मरीज व उनके साथ आने वाले तीमारदार को रहने की सुविधा मिलने लगगी। अभी परेशानी है। सीएस ने कहा कि देशी चिकित्सा पदाधिकारी ने उनको आधुनिक आयुष अस्पताल दस बेड के बनने की जानकारी दी है। देसी चिकित्सा पदाधिकारी डा.नवीन कुमार दास ने कहा कि आयुष अस्पताल में आयुर्वेद यूनानी व होम्योपैथ के चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। निर्माण के लिए राज्य मुख्यालय से जानकारी मिल गई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *