राजा ठाकुर ह’त्याकांड: पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध, ह’त्या कर मॉब लि’चिंग का रूप देने की रची गई थी सा’जिश

मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित जियालाल चौक पर शातिर राजा ठाकुर की हत्या कर मॉब लिचिंग की साजिश रची गई थी। बताया जा रहा है की उक्त साजिश सूरज राय ने रची थी। इसको लेकर राजा को पहले पीट-पीटकर अधमरा किया गया। फिर, उसे जियालाल चौक पर फ़ेंक दिया गया। ताकि, मॉब लिचिंग मे राजा की मौत हो सके।

 

इसको लेकर उसने पूरी तैयारी कर चुका था। बताया जा रहा है की साजिश थी की राजा उसको मारने पहुंचा था। इसी बीच भिड ने उसकी पीट पीटकर हत्या कर दिया। उक्त बाते पुलिस छानबीन मे पर पता चली है। पुलिस के अनुसार, सूरज व उसके साले ने राजा से पहले विवाद शुरू किया। फिर वारदात को अंजाम दिया। सूरज घटना को मॉब लिचिंग का रूप देने की तैयारी मे था।

 

लेकिन, पुलिस के पहुंचने से सारा प्लान फेल हो गया। वही, पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत मे लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताते चले की चोरी हुई बाइक को खोजने के लिए राजा अपने दो साथियों के साथ निकला था। इसी दौरान उसे बाइक से उठाकर ले जाया गया। फिर, उसकी बेरहमी से पिटाई कर जियालाल चौक पर फेंक दिया गया था। उसे मेडिकल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *