एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति के पूर्व सदस्य व समाजसेवी रामाशंकर चौधरी का निधन, कई महीनों से थे बीमार

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण समिति के पूर्व सदस्य एवं अतरार गांव निवासी रामाशंकर चौधरी के निधन से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

रविवार को अहियापुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे।

 

 

बता दें कि उन्होंने अपने सामाजिक जीवन में औराई से विधानसभा, जिला परिषद एवं मुखिया का भी चुनाव लड़ा था। मुखिया सुरेश सिंह, पूर्व मुखिया लक्ष्मण ठाकुर, दीनबंधु क्रांतिकारी , विवेक चौधरी, भिखारी चौधरी, गुड्डू दास समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *