जानिए बिहार के सभी 38 जिलों में सूर्योदय-सूर्यास्त की टाइमिंग : 3 से 15 सेकेंड का रहेगा अंतर, महापर्व छठ का आज तीसरा दिन

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार के दिन नहाए खाय से हो चुकी है। शनिवार को खरना के दिन तन-मन से शुद्ध होकर छठी मैया का प्रसाद तैयार किया जाता है। व्रती 36 घंटे का उपवास रखती हैं। तीसरे दिन यानी आज 30 अक्टूबर 2022 को शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, चौथे दिन 31 अक्टूबर 2022 को अगले सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

ऐसे में आज दैनिक भास्कर आपको बताएगा कि बिहार के सभी 38 अलग-अलग जिलों में सूर्यास्त और सूर्योदय की टाइमिंग क्या है। बिहार में 30 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय शाम 4:58 बजे से लेकर 5:17 बजे के बीच होगा। वहीं 31 अक्टूबर को सूर्योदय का समय सुबह 5:46 बजे से 6:02 बजे के बीच होगा।

अब आइए जानते हैं, बिहार के विभिन्न जिलों में सूर्यास्त (30 अक्टूबर) और सूर्योदय (31 अक्टूबर) का समय क्या है-

  • राजधानी पटना में 30 अक्टूबर को शाम 5.10 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
  • गया में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.56 पर सूर्योदय होगा।
  • भागलपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.03 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.49 पर सूर्योदय होगा।
  • पूर्णिया में 30 अक्टूबर को शाम 5.00 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.48 पर सूर्योदय होगा।
  • पश्चिमी चंपारण में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
  • मुजफ्फरपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.08 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
  • सारण में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
  • दरभंगा में 30 अक्टूबर को शाम 5.06 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.55 पर सूर्योदय होगा।
  • सुपौल में 30 अक्टूबर को शाम 5.03 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.52 पर सूर्योदय होगा।
  • अररिया में 30 अक्टूबर को शाम 5.00 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.48 पर सूर्योदय होगा।
  • रोहतास में 30 अक्टूबर को शाम 5.15 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
  • मधुबनी में 30 अक्टूबर को शाम 5.05 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.54 पर सूर्योदय होगा।
  • पूर्वी चंपारण में 30 अक्टूबर को शाम 5.10 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
  • शेखपुरा में 30 अक्टूबर को शाम 5.08 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.53 पर सूर्योदय होगा।
  • गोपालगंज में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
  • जमुई में 30 अक्टूबर को शाम 5.06 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.52 पर सूर्योदय होगा।
  • बक्सर में 30 अक्टूबर को शाम 5.15 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
  • शिवहर में 30 अक्टूबर को शाम 5.08 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
  • भोजपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
  • समस्तीपुर में 30 अक्टूबर को शाम 5.07 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.55 पर सूर्योदय होगा।
  • वैशाली में 30 अक्टूबर को शाम 5.09 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.56 पर सूर्योदय होगा।
  • सीतामढ़ी में 30 अक्टूबर को शाम 5.07 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
  • औरंगाबाद में 30 अक्टूबर को शाम 5.14 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.59 पर सूर्योदय होगा।
  • बेगूसराय में 30 अक्टूबर को शाम 5.06 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.53 पर सूर्योदय होगा।
  • खगड़िया में 30 अक्टूबर को शाम 5.05 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
  • बांका में 30 अक्टूबर को शाम 5.04 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.49 पर सूर्योदय होगा।
  • कटिहार में 30 अक्टूबर को शाम 5.00 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.47 पर सूर्योदय होगा।
  • नवादा में 30 अक्टूबर को शाम 5.09 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.54 पर सूर्योदय होगा।
  • भभुआ में 30 अक्टूबर को शाम 5.17 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.02 पर सूर्योदय होगा।
  • किशनगंज में 30 अक्टूबर को शाम 4.48 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.56 पर सूर्योदय होगा।
  • सीवान में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 6.01 पर सूर्योदय होगा।
  • लखीसराय में 30 अक्टूबर को शाम 5.07 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.53 पर सूर्योदय होगा।
  • जहानाबाद में 30 अक्टूबर को शाम 5.11 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.57 पर सूर्योदय होगा।
  • अरवल में 30 अक्टूबर को शाम 5.12 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.58 पर सूर्योदय होगा।
  • मधेपुरा में 30 अक्टूबर को शाम 5.03 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
  • सहरसा में 30 अक्टूबर को शाम 5.04 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
  • मुंगेर में 30 अक्टूबर को शाम 5.05 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.51 पर सूर्योदय होगा।
  • नालंदा में 30 अक्टूबर को शाम 5.09 पर सूर्यास्त होगा। 31 की सुबह 5.55 पर सूर्योदय होगा।
  • अब जानिए, 30 और 31 अक्टूबर को कैसा रहेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं 31 अक्टूबर को हल्की ठंड बढ़ जाएगी। साथ ही 1 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    छठ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें:

    महापर्व छठ का पहला अर्घ्य आज:24 घंटों के निर्जला उपवास के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती; घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

  • 28 अक्टूबर से शुरू हुए छठ महापर्व का आज बेहद खास तीसरा दिन है। आज सभी छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। शनिवार की रात खरना का प्रसाद खाने के बाद से व्रती निर्जला उपवास कर रहे हैं। अर्घ्य के वक्त राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के घाटों पर हजारों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए सभी जिलों में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    छठ महापर्व का इतिहास 700 साल पुराना:गुप्तकाल से प्रचलित है छठी मैया की पूजा; छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती पूजा

     

  • छठ व्रत हिंदुओं का अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। इस महापर्व पर भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना होती है। सूर्य की उपासना का यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। प्रत्येक मास की सप्तमी तिथि विशेषकर शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सूर्य भगवान की तिथि मानी जाती है और इस दिन इनकी उपासना का विधान है। इसके साथ ही कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सबसे पावन तिथि मानी जाती है। इसी कारण सूर्य भगवान की पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष में सप्तमी के दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *