Muzaffarpur में युवक की द’र्दनाक मौ’त, अज्ञात वाहन ने रौं’दा, निजी अस्पताल में था कार्यरत

मुजफ्फरपुर मे तेज रफ्तार वाहन ने निजी अस्पताल कर्मी को ठोकर मार दिया। इसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। जहा अज्ञात वाहन की चपेट मे आने उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगिया धर्मपुर निवासी ब्रह्मदेव कुमार के रूप मे हुई है। वह बाइक से खाना लेने के लिए निकला था। लेकिन, वह नही लौटा। खोजबीन की गई तो सड़क पर उसका शव खून से लथपथ हालत मे पड़ा था। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

 

 

लोगो ने मामले की जानकारी ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपूरा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घायल अवस्था मे उसे बेहतर इलाज के लिए skmch भेजा गया। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। घटना के बाद मृतक परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। मामले मे मृतक के मामा नवल कुमार ने बताया की मृतक अपने ननिहाल मे रहता था। वह ब्रह्मपुरा स्थित निजी अस्पताल मे काम करता था। वह बाइक से खाना लेने के लिए निकला था।

 

अस्पताल के कर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना की जानकारी दी गई। बताया गया की वह खाने लेने के लिए निकला फिर काफी देर तक वापस नही लौटा था। इसपर अस्पताल के कर्मी उसे खोजने के लिए निकले थे। इसी बीच ब्रह्मपुरा मे सड़क पर वह पड़ा था। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले मे पुलिस का कहना है की मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *