देखिए मिस India 2023 में बिहार की 6 बेटियों का जलवा, दूसरे राउंड में पहुंची

मिस इंडिया 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए भारत के हर राज्य से कंटेस्टेंट को चुना जा रहा है। बिहार से भी 35 कंटेस्टेंट ने फर्स्ट राउंड में भाग लिया था। इनमें से 6 कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड के लिए बिहार की 6 बेटियों ने क्वालिफाई कर लिया है।




इनमें नीलू झा, श्वेता सिंह, लोपा मुद्रा राजपूत, भैरवी सिंह, कशिश कपूर और कुष्मांडवी शर्मा हैं। अपनी सपनों की उड़ान से बिहार की बेटियों ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है।


घर चलाने के लिए 13 साल की उम्र से कर रही जॉब, पिता हैं ड्राइवर
नीलू झा- नीलू झा का जन्म बिहार के दरभंगा जिले के देवपट्टी गांव में हुआ। हालांकि, 3 साल की उम्र में ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। 22 वर्षीय नीलू ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मुंबई से ही किया है।



फिलहाल वह मुंबई यूनिवर्सिटी से एमए में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहीं हैं। उनके पास मास्टर्स में डबल डिग्री है। उनके पिता ड्राइवर और मां हाउस वाइफ हैं। उनका छोटा भाई अभिषेक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।


घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए नीलू ने घर की जिम्मेदारी उठाने की सोची। वह 13 साल की उम्र से जॉब कर रही हैं। उन्होंने पहली जॉब इमिटेशन ज्वेलरी की थी। फिर वह कॉल सेंटर में काम करने लगीं।



फिलहाल वह मुंबई के सिटी बैंक में पढ़ाई के साथ-साथ जॉब कर रहीं हैं, जहां वह असिस्टेंट मैनेजर हैं। वह मिस इंडिया के लिए 7 साल से तैयारी कर रही थी। उन्होंने अपनी ग्रूमिंग की, कम्युनिकेशन पर काम किया और कॉन्फिडेंस जुटाया।


चार साल तक की NEET की तैयारी, घरवालों से नहीं मिला मिस इंडिया के लिए सपोर्ट
लोपा मुद्रा राजपूत- 25 वर्षीय लोपा मुद्रा राजपूत मुंगेर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंगेर से ही की। उनकी फैमिली नहीं चाहती थीं कि वह इस फैशन लाइन में जाए। उनके घर में अच्छे से पढ़ाई करके फिर शादी और सेटल होने का कल्चर है। उनके पापा डॉक्टर और मां हाउस वाइफ हैं।



लोपा को बचपन से ही कुछ क्रिएटिव करने में बहुत इंटरेस्ट था, इसलिए जब उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की तो अपने पिता के सामने फैशन डिजाइनिंग करने की इच्छा जताई। उनके पिता ने तब कहा ‘टेलर ही बनना है तो ऐसे ही बन जाओ इतना पैसा खर्च करने की क्या जरूरत है।’ दरअसल, उनके पिता हमेशा से चाहते थे कि लोपा एक डॉक्टर बने।


लोपा ने उनकी इच्छा का मान रखते हुए अपने चार साल NEET को क्वालीफाई करने में दे दिए। फिलहाल वह बैंगलोर से अपनी मेडिसिन की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहीं हैं।



इस बीच उन्होंने मिस इंडिया के लिए पार्टिसिपेट भी किया।पिछले साल उन्होंने मिस इंडिया यूनाइटेड का खिताब भी जीता था। आज भी उनकी फैमिली उनके सपने को सपोर्ट नहीं करती है।


उन्होंने अपने घर में किसी को नहीं बताया है कि वह बिहार से टॉप 6 कंटेस्टेंट में चुनी गईं हैं। वह चाहती हैं कि वह अपने सपनों के लिए खुद मेहनत करे और दुनिया को दिखा दे की वह किसी से कम नहीं।



तस्वीरों में देखिए बिहार की बेटियों का टैलेंट

देश को प्राउड फील कराने का मौका है ये मिस इंडिया

श्वेता सिंह- 18 सितंबर 2001 को पटना में जन्मी श्वेता सिंह को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। वो तीन भाई-बहन हैं जिसमें वह सबसे बड़ी हैं। उन्होंने स्कूल और कॉलेज के टाइम से ही कई फंक्शन में पार्टिसिपेट किया था।

उनके मन में शुरू से ही था कि उन्हें एक बार मॉडलिंग फील्ड में जाना है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन आशियाना स्थित संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से किया।


श्वेता के पापा गरीब बच्चों के लिए एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं और मम्मी प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। जब वह 12वीं में थी तब उन्होंने मिस बिहार में पार्टिसिपेट किया था जहां वह सेकंड रनर अप रहीं।

पटना में उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेट किया और साथ ही कई रनवे शो में रैंप वॉक भी किया। उनका मानना है कि यह मिस इंडिया का प्लेटफार्म उनके लिए देश को प्राउड फील कराने का एक मौका भी है।


कानून की पढ़ाई के साथ कर रहीं मॉडलिंग
भैरवी सिंह- रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड अंतर्गत बेनसागर पंचायत के खैराडीह गांव की रहने वाली भैरवी सिंह मिस इंडिया 2023 के टॉप 6 कंटेस्टेंट में से एक हैं। फिलहाल उनका परिवार पटना में रह रहा है। उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से की, फिर आगे पढ़ाई के लिए वह दिल्ली मूव कर गई। फिलहाल वह दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही हैं।


उनके पिता विनोद कुमार एक व्यापारी हैं और मां वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के तहत आरकेएस कॉलेज में एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने पहले भी मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया था पर उन्हें सफलता दूसरे बार में मिली। घरवाले उनके इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं और आगे उनकी जीत की दुआ कर रहे हैं।


इन चार कंटेस्टेंट्स के अलावा कशिश कपूर और सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही 18 साल की कुष्मांडवी शर्मा भी टॉप 6 कंटेस्टेंट का हिस्सा है। मिस इंडिया 2023 का दूसरा राउंड मुंबई में 8 फरवरी 2023 को शुरू होगा।


INPUT: BHASKAR

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *