अगले 5 साल में ऐसा होगा आपका Kitchen, देखिए क्या-क्या होगा बदलाव

अगले पांच से सात साल में राज्य के सभी शहरों में पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति होने लगेगी। घर के किचेन तक पाइप से रसोई गैस पहुंचाने के लिए राज्यभर में चल रहीं परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।




हालांकि, मुजफ्फरपुर समेत राज्य के विभिन्न शहरों में चल रहीं परियोजनाएं अपनी डेडलाइन से तीन माह से डेढ़ साल तक लेट हो चुकी हैं। बिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) के 8 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसमें सात का काम आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) कर रही है।



जबकि, राजधानी पटना में पाइपलाइन बिछाने का काम गेल कर रही है। राज्य में गैस पाइपलाइन बिछाने की परियोजनाओं में सबसे अधिक लागत का प्रोजेक्ट समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-वैशाली-सारण में चल रहा है। इसकी कुल लागत 2996 करोड़ है।



चारों जिलों में इस प्रोजेक्ट के तहत फरवरी 2028 पाइपलाइन बिछाने की डेडलाइन तय की गई थी। लेकिन, जमीन से लेकर अन्य कई बाधाओं के कारण यह प्रोजेक्ट लेट हो गया है। अब इसके लिए नई डेडलाइन अगस्त 2029 तय की गई है। यानी ओरिजनल डेडलाइन से डेढ़ साल बाद।



पटना : 359.25 करोड़ रुपए से बिछाई जा रही पाइपलाइन, योजना अक्टूबर 2023 में होगी पूरी
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट में सबसे पहले पाइपलाइन बिछाने का काम पटना में अक्टूबर 2023 में पूरा होगा। पहले इस काम के लिए अक्टूबर 2022 की डेडलाइन तय थी। हालांकि, यह प्रोजेक्ट भी 12 माह लेट पूरा हाेगा।



पटना में 359.25 करोड़ की लागत से गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) पाइपलाइन बिछा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पूरे देश में 150 से अधिक प्रोजेक्ट चल रहे हैं।


इसमें सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट भी शामिल है। इसके बिहार-झारखंड में 12 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसमें 8 बिहार और 4 झारखंड के हैं। इसमें राज्य का एक प्रोजेक्ट पूरा होनेवाला है। इसके अलावा चार प्रोजेक्ट ओडिशा के शहरों में चल रहे हैं।


इसके अलावा मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन बिछाने का काम भी मार्च 2023 में पूरा हो जाएगा। 403 करोड़ की इस परियोजना का काम दिसंबर 2022 में ही पूरा होना था।


INPUT: BHASKAR

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *