ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के सामने बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फेल, ऐसी है स्टार क्रिकेटर की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम मशहूर मॉडल अतिथि हुंडिया के साथ जोड़ा जाता है।




अदिति को भी मुंबई इंडियंस के मैच में कई बार ईशान किशन और उनकी टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। 2019 में जब वह एमआई को चीयर करने आई थी तो उनके और ईशान किशन की लव स्टोरी को खूब हवा मिली थी।



बता दें कि अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ। उन्होंने जयपुर से ही अपनी स्कूलिंग और सेंट जेवियर कॉलेज से बिजनेस में ग्रेजुएट किया। इसके साथ ही वह शुरुआत से ही मॉडलिंग में नाम कमाना चाहती थी।



अदिति हुंडिया ने साल 2017 में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस डीवा 2018 प्रतियोगिता भी जीती थी। इसके बाद में उन्होंने पोलैंड में फेमस मिस सुपरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया।



इतना ही नहीं, अदिति हुंडिया अरमान मलिक के वीडियो ‘टूटे ख्वाब’ में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 284K फॉलोअर्स है और वह अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।


हाल ही में अदिति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी। जिसमें वह काले रंग का बैकलेस सूट पहने और सनग्लासेस लगाए बेहद खूबसूरत लग रही है।


इंडियन हो या वेस्टर्न ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का हर लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचाता है। उनके हर फोटो को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है।


ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की ये फोटो ही देख लीजिए पीली और काले रंग की बिकनी पहने वो बेहद ग्लैमरस लग रही है।


Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *