![]()
![]()
![]()
मिस इंडिया 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए भारत के हर राज्य से कंटेस्टेंट को चुना जा रहा है। बिहार से भी 35 कंटेस्टेंट ने फर्स्ट राउंड में भाग लिया था। इनमें से 6 कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड के लिए बिहार की 6 बेटियों ने क्वालिफाई कर लिया है।

![]()
![]()
इनमें नीलू झा, श्वेता सिंह, लोपा मुद्रा राजपूत, भैरवी सिंह, कशिश कपूर और कुष्मांडवी शर्मा हैं। अपनी सपनों की उड़ान से बिहार की बेटियों ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है।

![]()
![]()
लोपा मुद्रा राजपूत- 25 वर्षीय लोपा मुद्रा राजपूत मुंगेर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंगेर से ही की। उनकी फैमिली नहीं चाहती थीं कि वह इस फैशन लाइन में जाए। उनके घर में अच्छे से पढ़ाई करके फिर शादी और सेटल होने का कल्चर है। उनके पापा डॉक्टर और मां हाउस वाइफ हैं।

![]()
![]()

लोपा को बचपन से ही कुछ क्रिएटिव करने में बहुत इंटरेस्ट था, इसलिए जब उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की तो अपने पिता के सामने फैशन डिजाइनिंग करने की इच्छा जताई। उनके पिता ने तब कहा ‘टेलर ही बनना है तो ऐसे ही बन जाओ इतना पैसा खर्च करने की क्या जरूरत है।’ दरअसल, उनके पिता हमेशा से चाहते थे कि लोपा एक डॉक्टर बने।



![]()
![]()
लोपा ने उनकी इच्छा का मान रखते हुए अपने चार साल NEET को क्वालीफाई करने में दे दिए। फिलहाल वह बैंगलोर से अपनी मेडिसिन की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहीं हैं।


![]()
![]()
इस बीच उन्होंने मिस इंडिया के लिए पार्टिसिपेट भी किया।पिछले साल उन्होंने मिस इंडिया यूनाइटेड का खिताब भी जीता था। आज भी उनकी फैमिली उनके सपने को सपोर्ट नहीं करती है।
![]()
![]()
उन्होंने अपने घर में किसी को नहीं बताया है कि वह बिहार से टॉप 6 कंटेस्टेंट में चुनी गईं हैं।





वह चाहती हैं कि वह अपने सपनों के लिए खुद मेहनत करे और दुनिया को दिखा दे की वह किसी से कम नहीं।




INPUT: bhaskar.com
PIC SOURCE: INSTAGRAM




