रिजेक्शन के बाद भी नही टूटा Bihar की इस बेटी का हौंसला, जमकर की मेहनत और पहुंची Miss India के स्टेज…



मिस इंडिया 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए भारत के हर राज्य से कंटेस्टेंट को चुना जा रहा है। बिहार से भी 35 कंटेस्टेंट ने फर्स्ट राउंड में भाग लिया था।



इनमें से 6 कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड के लिए बिहार की 6 बेटियों ने क्वालिफाई कर लिया है।



इनमें नीलू झा, श्वेता सिंह, लोपा मुद्रा राजपूत, भैरवी सिंह, कशिश कपूर और कुष्मांडवी शर्मा हैं। अपनी सपनों की उड़ान से बिहार की बेटियों ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है।



रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड अंतर्गत बेनसागर पंचायत के खैराडीह गांव की रहने वाली भैरवी सिंह मिस इंडिया 2023 के टॉप 6 कंटेस्टेंट में से एक हैं।



फिलहाल उनका परिवार पटना में रह रहा है। उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से की, फिर आगे पढ़ाई के लिए वह दिल्ली मूव कर गई।



फिलहाल वह दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही हैं।



उनके पिता विनोद कुमार एक व्यापारी हैं और मां वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के तहत आरकेएस कॉलेज में एक प्रोफेसर हैं।



उन्होंने पहले भी मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया था पर उन्हें सफलता दूसरे बार में मिली।



घरवाले उनके इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं और आगे उनकी जीत की दुआ कर रहे हैं।



इन चार कंटेस्टेंट्स के अलावा कशिश कपूर और सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही 18 साल की कुष्मांडवी शर्मा भी टॉप 6 कंटेस्टेंट का हिस्सा है।



मिस इंडिया 2023 का दूसरा राउंड मुंबई में 8 फरवरी 2023 को शुरू होगा।


INPUT: bhaskar.com

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *