Muzaffarpur में महज 2 छठ घाटों की ही हो पाई सफाई, 2 दिनों में सभी घाटों को साफ करने के निर्देश

मुजफ्फरपुर। दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को भी सफाई कर्मी छुट्टी के मूड में रहे। शहर के दो ही पोखरों की सफाई शुक्रवार को हो पायी। सफाई प्रभारी ने कर्मियों की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार से हर हाल में सभी घाटों पर निर्धारित ड्यूटी चार्ट के अनुसार पहुंच जायें।




शुक्रवार को सफाई कर्मी की कमी के कारण शहर के दो पोखरों पर ही निगम का सफाई अभियान चला। इनमें श्याम सिनेमा पोखर व साहू पोखर शामिल हैँ। इन दोनों पोखरों को सफाई कर्मियों ने साफ किया और इसके अंदर फैले कचरे को बाहर निकाला। निगम अधिकारियों ने बताया कि कर्मियों को शनिवार से हर हाल में ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को शहर के सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, सूर्य मंदिर घाट व अखाड़ाघाट पर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर के बीवीगंज पोखर, एलएस कॉलेज व आरडीएस कॉलेज पोखर की भी सफाई करायी जाएगी।


शुक्रवार को शहर के सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, अखाड़ाघाट जैसे महत्वपूर्ण घाटों पर गंदगी पसरी रही। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि शनिवार से हर हाल में सफाई कराने व उसे दो दिन में पूरा करने का आदेश दिया गया है।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *