स्विमिंग पूल, पार्क और जिम के साथ धोनी ने रांची में बनाया आलिशान फॉर्म हाउस, देखें तस्वीरें…



भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का साथ छोड़े 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन रिटायरमेंट की वजह से उनकी ब्रांड वैल्यू में अभी तक कोई भी कमी नहीं आई है।




महेंद्र सिंह धोनी को अब केवल आईपीएल खेल हुआ देखा जाता है और वह इस समय आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग का नेत्रत्व कर रहे हैं। तो आए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आखिर पूरे साल क्या-क्या किया करते हैं।




रांची शहर के दीवाने हैं धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से रिटायरमेंट लेने के बाद अब वह अपने होमलैंड रांची शहर में ही अपना ज्‍यादा समय व्‍यतीत करते हुए दिखते हैं। इस बात से आप सभी लोग अच्छी तरह अवगत है कि महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का कितना ज्यादा शौक है।




जिसके कारण उन्होने अपने फॉर्म हाउस में एक भाव बाइक गराज भी बनाया है जिसमें वह अपनी सारी पसंदीदा बाइक को रखते हैं। धोनी अपना ज्यादा समय अपनी बाइक के साथ ही बिताना पसंद करते हैं।




काफी भव्य है धोनी का फॉर्म हाउस
महेंद्र सिंह धोनी ने रांची शहर के रिंग रोड के पास स्थिति एक जमीन पर अपना एक शानदार सा फॉर्म हाउस बनाया है। धोनी अपने साल का ज्यादातर समय रांची का इसी फार्म हाउस पर गुजारते है। महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस में जिम, सुपर डीलक्स स्विमिंग पूल, शानदार बेडरूम जैसी कई अन्य सुविधा मौजुद है।




हम आपको यह खास तौर पर बता दे की इस फॉर्म हाउस को बनाने में करीब 3 साल का समय लगा था और महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस फॉर्म हाउस को डिजाइन किया था। धोनी का फॉर्म हाउस तरह ज्यादा भव्य है जिसे देखने के लिए काई भारतीय क्रिकेटर अक्सर उनके यहां आते हैं।




Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *