मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व का प्रसाद आस्था का ही नहीं, बल्कि इम्युनिटी बूस्टर भी है। डॉक्टरों की मानें तो छठ के प्रसाद में सारी प्राकृतिक चीजें मिली होती हैं, जो हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा छठ के दौरान कई बीमारियां भी नियंत्रित हो जाती हैं।
छठ का प्रसाद शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। फिजिशियन डॉ. एके दास ने बताया कि छठ के प्रसाद में फलों का इस्तेमाल होता है। इसमें विटामिन प्रचूर मात्रा में रहता है।
छठ के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले नींबू से विटामिन सी मिलता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार होता है। छठ पर्व में इस्तेमाल होने वाली हल्दी, अदरक हमारे शरीर को अंदर से मजबूत करते हैं।
INPUT: Hindustan