सादगी की मिसाल, शादी में बेसहारा लोगों को किया आमंत्रित, IAS ने खुद परोसा खाना



आईएएस अधिकारी किशोर कान्याल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल तस्वीरों में कान्याल खाना परोस रहे हैं। ये तस्वीरें उनकी बेटी की शादी की है। किशोर कान्याल अभी ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर हैं। पिछले दिनों ग्वालियर के एक होटल में उनकी बेटी की शादी हुई थी।




शादी में उन्होंने बेसहारा लोगों को आमंत्रित किया था। इस दौरान उन्हें होटल में खुद से परोसकर खाना खिलाया है। साथ ही उन्हें गिफ्ट देकर विदा किया है। आईएएस की इस सादगी के लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।




दरअसल, आईएए
स अधिकारी किशोर कान्याल की बेटी देवांशी की शादी थी। अक्सर देखा जाता है कि हाईप्रोफाइल शादियों में अपनी बराबरी के लोगों को ही आमंत्रित किया जाता है या फिर रिश्तेदारों को बुलाते हैं।नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने स्वर्ग सदन के परिवार को अपनी बेटी की शादी की खुशियों में शामिल किया है। इस दौरान उनकी खुशियां देखते बन रही थी।




नगर निगम कमिश्नर ने खुद से परोसा खाना
किशोर कान्याल और उनकी बेटी खुद से स्वर्ग सदन से आए मेहमानों को खाना परोस रही थी। पूछ-पूछकर दोनों लोगों को खाना खिला रहे थे। स्वर्ग सदन से आए बुजुर्ग उन्हें और उनकी बिटिया को खूब आशीर्वाद दे रहे थे। किशोर कान्याल भी उनका आशीर्वाद हाथ जोड़कर स्वीकार कर रहे थे। आईएएस अधिकारी की आत्मीयता देखकर बेसहारा लोग भी गदगद थे।




गिफ्ट के साथ किया विदा
वहीं, कमिश्नर के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी भी लोगों को खाना परोस रही थी। स्वर्ग सदन से आए लोगों को खूब अच्छे-अच्छे पकवान खिलाए गए हैं। वहीं, खाना खाकर जाते वक्त सभी लोगों गिफ्ट दिए गए हैं। कमिश्नर और उनकी पत्नी ने सभी को अपने हाथों गिफ्ट देकर विदा किया है।




गोल्ड मेडलिस्ट रही है बिटिया
लियर नगर निगम कमिश्नर की बिटिया की पढ़ाई लिखाई वेल्लूर की वीआईटी यूनिवर्सिटी से हुई है। इसके बाद नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से भी उन्होंने आगे की शिक्षा हासिल की है। देवांशी एमिटी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। इसके साथ ही देवांशी को भारत नाट्यम का भी शौक है।




सादगी की हो रही है तारीफ
वहीं, आईएएस अधिकारी किशोर कान्याल की सादगी की तारीफ हो रही है। उन्होंने बिटिया की शादी से एक दिन पहले यह आयोजन होटल में किया था। अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम पहले से स्वर्ग सदन में जाते रहे हैं। वहां के लोगों से हमें लगाव है।



INPUT: indiatimes.com



Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *